प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि प्रकृति की गोद में बसा हिमाचल राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाए। प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की लोगों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री समेत गृह मंत्री अमित शाह, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को हिमाचल के पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस की बधाई दी।

हिमाचल के कब मिला राज्य का दर्जा

आपको बता दें कि 18 दिसंबर 1970 को संसद द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पारित किया गया था। इसके बाद 25 जनवरी 1971 को नया राज्य हिमाचल अस्तित्व में आया था। डा. यशवंत सिंह परमार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18 वां राज्य बन गया।